मानवता और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश करते हुए जिला प्रशासन ने 15 वर्षीय दिव्यांग छात्रा सोनी कुमारी की मदद के लिए तत्परता दिखाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर छात्रा को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई।