नरसिंहपुर: ट्रक ने मारी चौराखेड़ा निवासी युवक को पीछे से टक्कर।
चौराखेड़ा निवासी दीपचंद उईके जब धवई से टपरिया पैदल जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दीपचंद उछलकर सड़क किनारे जा गिरा जिससे गंभीर चोट आई स्थानीय लोगों ने घायल युवक के परिजनों को सूचना कि ओर परिजनों द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल में किया भर्ती वही परिजनों के बताए अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।