देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्टरेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन, 122 शिकायतें हुईं प्राप्त
जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी जनता दरवार पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे।