जबलपुर जिले के बिलपुरा तालाब में 10 साल से मछली पालन कर रहे व्यवसाई इन दिनों अचानक हो रही मछलियों की मौत से हैरान हैं वो रात रात भर तालाब पर नजर रखते है लेकिन सुबह होते ही तालाब में हजारों मछलियां मारी हुई तालब में उतरती हुई नजर आती हैं ये क्रम लग़भग दो तीन दिनों से जारी है जिसे लेकर वे सभी काफी परेशान हैं