कांके: हॉट लिप्स चौक के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Kanke, Ranchi | Feb 20, 2026 हॉट लिप्स चौक के पास गुरुवार देर रात करीब दस बजे एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।