देवरी के गौरझामर पंप कार्यालय पर पधारे परम पूज्य संत श्री रामचरण दास त्यागी जी महाराज का देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने मंगलवार की सुबह 11 बजे आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर मृगन्नाथ तपोवन आश्रम (रिछाई खमरिया) में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री शिव-शक्ति महायज्ञ, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल संत समागम के भव्य आयोजन का स्नेहपूर्ण निमंत्रण मिला।