कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर मनौरी के डिहवा के पास गुरुवार करीब तीन बजे ट्रेन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं देर शाम सात बजे शव की शिनाख्त हुई!जिनका नाम विजय कुमार केसरवानी उर्फ झगड़ू उम्र 64 वर्ष निवासी चायल कृष्णानगर बताया गया!