रामपुर: शनिवार को गांधी समाधि से आयोजित श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक आकाश सक्सेना ने किया
Rampur, Rampur | Apr 26, 2025 शनिवार को शाम 5:00 बजे गांधी समाधि पर आयोजित श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा किया गया। श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बाला जी महाराज की 43वी भव्य विशाल शोभायात्रा आज गाँधी समाधि से प्रारम्भ होकर राजद्वारा चौराहा, मिस्टन गंज चौराहा, चम्पा कुंवरि, सर्राफा बाजार से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पट सम्पन्न हुई