गोहाना: नई अनाज मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कल होगा, लोकसभा चुनाव की तैयारी तेजी से शुरू
गोहाना के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि हमारे लिए प्रत्याशी कमल का फूल है। सभी कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए काम करेंगे। कमल के फूल के लिए प्रचार करना है। उनके लिए कमल का फूल ही हर सीट के लिए प्रतिनिधि है ।रविवार को दोपहर बाद 3:00 बजे जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में सोनीपत लोकसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया है