मंदसौर: सिख समाज के लोगों द्वारा मंदसौर के गुरुद्वारे में मनाया गया प्रकाश पर्व, सत्संग व लंगर का हुआ आयोजन
मंदसौर में गुरु द्वारे में प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह गुरु द्वारे में अरदास के साथ सत्संग का आयोजन किया गया। दोपहर में सिख समाज द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। सिख समाज अध्यक्ष गुरदीप सिंह छाबड़ा ने बताया कि श्री गुरु रामदास साहेबजी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। दो दिनों से चल रहे अखंड पाठ का आज समापन हुआ है।