मुण्डेरवा थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को मुंडेरवा स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले ही संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।