कालसर पंचायत अंतर्गत नारियलबाडी़ गांव में ग्रामीण सड़क किनारे से टुटकर ध्वस्त हो गई है, जिसमें आवाजाही दौरान लोग अक्सर घटना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। वहीं मंगलवार की दोपहर लगभग 01 बजे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 1 साल से सड़क किनारे से टूट कर ध्वस्त हो गई है। जिससे आवाजाही दौरान हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।