अनूपगढ़ में आज मंगलवार सुबह 10 बजे भी धुँध होने के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। धुँध आने के कारण क्षेत्र में विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर तक की रह गई है।एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने कहा कि सड़को पर वाहन चलाते समय सावधनी बरतनी चाहिए। उन्होंने चालको से अपील की है कि वाहन चालक अपने वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं क्योंकि धुँध के मौसम में रिफ्लेक्टर कारगर होते है।