बूरमू: लोकसभा चुनाव के दौरान सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संघ ने किया विरोध
Burmu, Ranchi | Apr 24, 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान सहायक आचार्य की नियुक्ति परीक्षा लिये जाने पर पारा शिक्षकों ने आपत्ति जाहिर की है। इस संदर्भ में पारा शिक्षक-गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रमोद कुमार कुणाल दास के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार से मिला। कहा कि आचार संहिता के दरम्यान पारा शिक्षको की सभी प्रकार के छुट्टी रद्द है।