ग्राम सेगांव में एक किसान के घर की छत पर रखी लाखों रुपये की ड्रिप सिंचाई पाइप जलकर राख हो गई।बुधवार रात करीब 9 बजे यह घटना हुई, जिसमें किसान सुरेश पिता मांगीलाल काग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात है।जानकारी के अनुसार, किसान सुरेश ने अपने खेत में उपयोग के लिए ड्रिप पाइप घर की छत पर रखे थे।अचानक छत से आग की लपटे देख हड़कंप मच गया।