नजफगढ़: झाड़ौदा कलां से द्वारका जेलबेल सेल के हत्थे चढ़ा गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहा बदमाश ,एक मामला है दर्ज़
द्वारका ज़िले की जेलबेल सेल ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को नजफगढ़ के झाड़ौदा कलां गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम रामकुमार है जो झाड़ौदा कलां गांव का ही रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2019 में नजफगढ़ थाने में एक गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते य