ग्वालपाड़ा: ग्वालपाड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रखंड में रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। 76 वे गणतंत्र दिवस समारोह सरकारी गैर सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालयों पर कार्यालय अध्यक्षो के द्वारा ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी। स्कूली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी।