सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम तिंगजपुर में लापता युवक देवनारायण पिता भेरुलाल (22) का शव सोमवार सुबह 8 बजे एक कुएं में मिला। युवक शुक्रवार से लापता था। उसकी बाइक गांव के एक कुएं के पास लावारिस हालत में पाई गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या की गई है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।