फतेहाबाद: दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं 'सक्षम' ऐप का उपयोग: डीसी
डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी वर्गों की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज व सुविधाजनक बनाने हेतु 'सक्षम' ऐप बनाई गई है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए 'सक्षम' ऐप का उपयोग कर सकते हैं।