गनोड़ा मार्ग के सुंदनी कस्बे मे तिरंगा नवयुवक मंडल सुन्दनी की बुधवार रात 9 से महाशिवरात्रि आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। मंडल की जयवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी वनेश्वर महादेव मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन करना है। और मंदिर में साफ़ सफ़ाई और रंग रोगन का कार्य करके भव्य आयोजन करना है। इस बैठक में सर्व समाज के युवा मौजूद रहे।