अतरौली: सांकरा के गांव आलमपुर फतेहपुर में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर हुआ राख
*आलमपुर फतेहपुर में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख* सांकरा के गांव आलमपुर फतेहपुर में बुधवार सुबह 8 बजे गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। इस घटना में एक घर का करीब डेढ़ लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी हव्वी खान के पुत्र रहीम बक्श की पुत्रवधू सहाना बेगम गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक ग