इंदौर: शासकीय कृषि महाविद्यालय में रैगिंग के मामले में 13 वरिष्ठ छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने दिया धरना
Indore, Indore | Mar 21, 2025 इंदौर के शासकीय एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्रों ने आज रैगिंग के मामले में 13 सीनियर विद्यार्थियों पर की गई कार्रवाई के खिलाफ कॉलेज परिसर में शुक्रवार 1 बजे धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उन पर लगाए गए रैगिंग के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। उनका कहना था कि वे केवल फर्स्ट ईयर के छात्रों से बातचीत कर रहे थे, और यह शिकायत किसी अन्य छात्र द्वारा की गई थी।