कोरांव: अकबर शाहपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान भरभरा कर ढह गया, गृह स्वामी को हुआ भारी नुकसान
अकबर शाहपुर गांव के एक पक्के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें घर भरभरा कर धराशाई हो गया। घर मे रखी गई लाखो की गृहस्थी बर्बाद हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया।अकबर शाहपुर निवासी सन्तोष शुक्ल कोरांव क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उनकी कोरांव- मेजारोड मार्ग पर सीएचसी के पास संचालित पेट्रोल पंप के अलावा कई जगह पेट्रोल पंप का व्यवसाय है।