खरगोन जिले के टेमला गांव में 49 साल से श्रीकृष्ण चैतन्यसंकीर्तन चल रहा है। गुरुवार रात विधायक बालकृष्णपाटीदार भी श्रीकृष्ण संकीर्तन में शामिल हुए और खुदहारमोनियम बजाया। इस दौरान संकीर्तन मंडल की बैठक हुई। इसमें उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि संकीर्तन के 50वेंवर्ष को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाएंगे। टेमला विधायक काअपना गृह गांव है।