सहावर: सहावर में हैरान कर देने वाला मामला, घर में सो रहीं बच्चियों के मुंह पर एल्फ़ी चिपकाकर चोटी काटी, जांच में जुटी पुलिस
जनपद मे हैरान कर देने का मामला सामने आया है ,रात के वक्त घर मे घुसे अज्ञात लोग लोगों ने सोते समय 10 वर्षीय बच्ची व दादी और 16 वर्षीय बच्ची के आंख और मुंह पर एल्पी डाल दी,उसके बाद चोटी काट दी गयी ,पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है,वहीं फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ क्षेत्राधिकारी ने मौके पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।