गोमिया के नारन गांव के पास जंगली हाथी देखे जाने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है।इसके साथ ही तीन गांवों के लोगो को सतर्क किया जा रहा है।गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे वन विभाग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि सभी ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि नारन गाँव के एक अकेले जंगली हाथी को देखा गया है।