कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह में मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को पारंपरिक फोदी खेल का आयोजन किया गया. इस पारंपरिक खेल आयोजन में तिरुलडीह, गुंदलीडीह, सिरकाडीह, कुदा समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली. खेल को लेकर गांव में खासा उत्साह और उल्लास का माहौल रहा. इस अवसर पर वरिष्ठ फोदी खिलाड़ी रमेश कुईरी, तिरुलडीह पंचायत