चास: सेक्टर 4 में भेलपुरी विक्रेता की मौत, ₹2 लाख मुआवज़े और 2 नौकरी के आश्वासन पर शांत हुआ आक्रोश, घंटों लगा रहा जाम
बोकारो जिले के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 4 में आज सुबह मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हुई।इस घटना में भेलपुरी विक्रेता बालेश्वर यादव की मौत हो गई।जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने डीपीएस स्कूल पहुच कर खड़े बस पर हमला बोलते हुए बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।हलाकि इस समय बस में स्कूली छात्रों की मौजूदगी नही थी।इसके बाद भीड़ ने सड़क जाम कर दिया था।