चक्रधरपुर की टोकलो रोड स्थित शिवम नगर में शनिवार दिन के एक बजे द पार्क रेन हॉस्पिटल का दिशोम गुरूजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के सदस्यों ने अस्पताल से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।