आगरा: सिकंदरा के परशुराम चौक पर घूसखोर पंडित वेब सीरीज के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
प्रस्तावित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में ब्राह्मण समाज ने सिकंदरा के परशुराम चौक पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे ब्राह्मण समाज का अपमान और धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। चेतावनी दी कि रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन होगा और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का रुख करेंगे।