जौनपुर: सोनारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी पर लटका मिला शव
सोनारी गांव में रविवार संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव रस्सी के सहारे घर से कुछ दूर लटका मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया परिजनों के अनुसार गांव के रहने वाले वीरेंद्र यादव अपने घर से कुछ दूर गए थे जब सुबह कुछ लोग उधर शौच करने के लिए गए तो देखा वीरेंद्र का शव पेड़ के सहारे रस्सी में लटका मिला