प्रखंड मुख्यालय स्थित नया बाजार से 13 वर्षीय बच्चा लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नया बाजार वार्ड नंबर 11 निवासी बसंत दास का पुत्र हिमांशु कुमार शनिवार को स्कूल से घर आने के बाद खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रविवार को थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर बच्चे की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।