अगिआंव: पवना से अपनी ससुराल जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, बीच रास्ते में टूटी मायके की आस
भोजपुर जिला के अगिआंव प्रखंड अंतर्गत पवना से अपनी ससुराल जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इलाज हेतु अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा चेकअप कर महिला को मृत घोषित कर दिया गया है इसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के द्वारा महिला का शव का पोस्टमार्टम अपने कब्जे में लेकर करवाया गया।