पटहेरवा क्षेत्र में भोर 5 बजे घने कोहरे के कारण असम से दिल्ली जा रही स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकरा गई। हादसा रजवटिया गांव के पास पुल पर हुआ। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सैदुल मजूमदार समेत चारों यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।