ताजपुर: बंद वृद्धा पेंशन चालू करवाने को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे विभिन्न इलाके के रहने वाले बुजुर्ग लोग
ताजपुर प्रखंड कार्यालय में विभिन्न इलाके के कई बुजुर्ग लोग वृद्धा पेंशन चालू करवाने को लेकर पहुंचे हैं। बुजुर्ग लोगों ने बताया कि वृद्धा पेंशन विगत कई महीनो से बंद है। उसी को चालू करवाने को लेकर मंगलवार को अपने कागजात के साथ ताजपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे हैं।