विभूतिपुर: विभूतिपुर के सलखन्नी में शहीद पत्रकार ब्रज किशोर ब्रजेश का आठवां शहादत दिवस मनाया गया
शहीद पत्रकार ब्रज किशोर ब्रजेश का आठवाँ शहादत दिवस उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी के प्रांगण में मनाया गया। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्प व माला अर्पित की गई। तत्पश्चात लोकल कमिटी सदस्य सह सलखन्नी शाखा सचिव रामज्ञान महतो की अध्यक्षता तथा दिलीप पंजियार के संचालन में एक सभा हुई। सभा को माकपा विभूतिपुर विधायक अजय कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।