रनियां: रनिया के विभिन्न क्लस्टर एवं बूथों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया
Rania, Khunti | Mar 29, 2024 रनिया प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों के विभिन्न क्लस्टर एवं बूथों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचिन द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की सूक्ष्मता से जानकारी ली।