अमरिया के पिंजरा वमनपुरी में अकीदत और एहतराम का माहौल है। यहाँ हज़रत अब्दुल कुद्दूस शाह मियाँ रहमतुल्लाह अलैह और हज़रत सैयद मियाँ रहमतुल्लाह अलैह के 128वें सालाना उर्स का आज दूसरा दिन है। बुधवार दोपहर दो बजे से मजार पर ज़ायरीन दूर-दराज़ से पहुंचे अकीदतमंद चादरपोशी कर अमन, भाईचारे और सलामती की दुआएँ माँग रहे हैं। उर्स के मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत