श्रीराम मंदिर अयोध्याजी प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर नया श्रीराम मंदिर प्रभातफेरी दल बालाघाट द्वारा 22 जनवरी 2026 गुरुवार को विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजको ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 6 बजे नया श्रीराम मंदिर से संगीतमय प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी जहां कार्यक्रम होंगे।