करनाल: जुंडला के पास प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति पत्नी की मौत
Karnal, Karnal | Aug 18, 2024 करनाल जिले के गांव जुंडला के पास प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें करनाल के कल्पना चावला अस्पताल ले कर जाया गया। जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वहा मौजूद लोगों ने बस को पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।