नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया
Namkum, Ranchi | Feb 13, 2026 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को यात्रियों के बीच संदिग्ध रूप से घूमते एवं उनकी जेब में हाथ डालने का प्रयास करते देखा गया। जिसके बाद आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया।