आरा: भोजपुर में टेंपो पलटने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Apr 1, 2024 सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव की समीप उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब अनियंत्रित टेंपो पलटने से 35वर्षीय ब्रिज कुमार राम की घटनास्थल स्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम।