उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में अतहा-पावा मार्ग पर मंगलवार दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अतहा गांव निवासी महेश पुत्र राजू बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट ग