मंझनपुर: भरवारी स्टेट बैंक के पास से वांछित अभियुक्त अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर भरवारी स्टेट बैंक के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भेलखा निवासी सुग्रीव पाल पुत्र धर्मराज पाल के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज था। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।