मथुरा: जन्माष्टमी पर्व को लेकर IPS सीओ सिटी ने द्वारिकाधीश मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण
द्वारकाधीश मंदिर में मनाए जाने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर आईपीएस सीओ सिटी आशना चौधरी ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।