झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में सोमवार सुबह सेना के ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। आर्मी ट्रक में सेना के 3 जवान सवार थे। इस हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान गाजीपुर निवासी हरिकेश के रूप में हुई है। वह ट्रेनिंग के बाद अपनी यूनिट अलवर लौट रहे थे।