झुंझुनू: जिला मुख्यालय स्थित स्काउट गाइड परिसर में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन
झुंझुनूं के स्काउट गाइड परिसर में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से सभी ब्लॉको मे युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभाओं को निखारना और राज्य की दुर्लभ कला व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान समूह लोक गायन, लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।