बेनीपुर: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 126 मामले का निष्पादन व साढ़े 37 लाख का समझौता
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ऋषि गुप्ता ने आपराधिक मामलों में सुलह समझौता करने वाले पक्षकारों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट की। बेंच एक पर न्यायिक सदस्य एडीजे टू ऋषि गुप्ता एवं पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने एसबीआई के 29 मामले में 22 लाख 3 हजार 614 रुपये, सेंट्रल बैंक के 5 मामलों में 2 लाख 83 हजार, इंडियन बैंक के 3 मामलों में 73 हजार, बैंक आफ इंडिया