खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव से बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए सात दिवसीय पैदल रथयात्रा गुरुवार सुबह नौ बजे शुरू हुई। सैकड़ों श्रद्धालु "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष करते हुए यात्रा पर निकले। यात्रा की शुरुआत से पहले रथ को पूरे गांव में घुमाया गया, जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।