अम्बाला: अग्रसेन चौक के पास अज्ञात कार ने मारी बाइक को टक्कर, 2 घायलों को डायल 112 पुलिस लेकर पहुंची शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Jan 28, 2024 शहर के अग्रसेन चौक के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को सामने से टक्कर दे मारी। जिसकी वजह से बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों को डायल 112 का पुलिस दल लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचा जहां पर उनका इलाज जारी है।